TTrendweave
क्रिएटर अकादमी पर वापस
Stage 1 — First EarningsMust

DM automation क्या है और कैसे काम करती है

DM automation क्या है और कैसे काम करती है

आपकी reel पर 500 comments 'link please' आ गए। आप सो रहे हैं, खा रहे हैं, अगली post shoot कर रहे हैं — और 500 लोग link का इंतज़ार कर रहे हैं। Trendweave का Campaign section यही solve करता है: एक बार set करो, और हर post के नीचे system DM में tracking link के साथ अपने आप reply करता है।

ये काम कैसे करता है

Campaign आपके account पर global setting है — हर post के लिए अलग नहीं। आप keywords (trigger words) की list देते हैं। जब viewer आपकी किसी भी post पर comment में कोई trigger शब्द लिखता है, उसे product card और link के साथ DM जाता है। Link उसी post की होती है जिस पर comment आया — manual copy-paste नहीं करना।

Campaign page mockup showing how the auto-DM appears for two example posts
Campaign page — in-product preview दिखाता है कि हर post के नीचे auto-DM card कैसी दिखेगी।

Default keywords का set

Trendweave starter list देता है: like, link, DM, share, Link pls, Pp, Links, How, Order, Buy. Keywords case-insensitive हैं — 'Hello' और 'hello' दोनों match होते हैं। अपने triggers add कर सकते हैं (Hindi शब्द, niche-specific patterns जो audience इस्तेमाल करती है)। Exclude keywords field भी है — अगर 'link' regular discussions में भी आता है, उसे exclude कर दो ताकि DM बिना मतलब न जाए।

Campaign keywords list with default trigger words and exclude-keywords field
Keywords section — default trigger words, exclude-keywords field और 'Public reply in the feed' toggle।

Public reply in the feed

अलग toggle: private DM के साथ-साथ public comment reply भी कर सकते हैं — जैसे 'sent you a DM ✨'। फ़ायदा — दूसरे viewers जो ये reply देखते हैं उन्हें समझ आ जाता है कि system काम करता है। Default में off है; अपने account के tone के हिसाब से on करें।

Caption में क्या डालें

Campaign fire हो इसलिए caption में comment करने का साफ़ ask होना चाहिए। Trendweave community की standard line: Comment "dm" for links❤️. Reels और photo posts दोनों के लिए चलती है। Caption में जो trigger शब्द है वो आपकी Keywords list में भी होना चाहिए।

मुख्य बात: Campaign एक setup है जो आपकी हर future post पर काम करता है। इसके बिना आप 'reel देखी' और 'link मिली' के बीच ज़्यादातर viewers खो देते हैं।

अगला कदम: Campaign खोलिये, default keyword set रहने दीजिये, 'Public reply in the feed' on करें और Save दबाएँ। Lesson 4 में पहली post publish होगी जिसपे ये test होगा।

सीखने का परिणाम
आप समझते हैं कि auto-DM कैसे reel viewers को clickers में बदलती है।
ऐप में कदम
Enable DM automation in settings.
सफलता मापदंड
≥70% enable after the lesson.
अनलॉक / पुरस्कार
DM Automation widget active in posts.
फ़ॉर्मेट
4-min video.